{"_id":"66ea113d4fe980959802ddc4","slug":"accused-in-fraud-of-lakhs-on-production-warrant-kaithal-news-c-18-1-knl1004-478051-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: लाखों की ठगी में आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: लाखों की ठगी में आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर
Wed, 18 Sep 2024 05:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 18 Sep 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। विदेश भेजने के नाम पर 5.73 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी मटेल थेह बटाला जिला गुरदासपुर पंजाब निवासी हरप्रीत को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। बाद में उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बलराज नगर कैथल निवासी सुनील कुमार की शिकायत के अनुसार, मटेल थेह बटाला गुरदासपुर पंजाब निवासी हरप्रीत सिंह युवाओं को विदेश भेजने का काम करता है।
आरोप में बताया कि हरप्रीत सिंह से उसने लड़के मुकुल को कनाडा भेजने के लिए फाइल करवाई थी। इसके लिए हरप्रीत ने उससे 6.23 लाख रुपये ले लिए। आरोपी ने दो महीने में लड़के को विदेश भेजने की बात कही थी, लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी उसके बेटे को विदेश नहीं भेजा।
विज्ञापन
इंतजार करने के बाद उसने अपने रुपये मांगे तो आरोपी ने 15 मई को 50 हजार और 17 मई को एक लाख रुपये दिए। आरोपी ने 5.73 लाख रुपये उसको वापस नहीं दिए हैं। आरोपी किसी अन्य मामले में कुरुक्षेत्र जेल में बंद था। उसकी उपरोक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए थे। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।