फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused arrested in wood theft case

Kaithal News: लकड़ी चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Mon, 08 Sep 2025 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 08 Sep 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in wood theft case
कैथल। पुलिस ने पूंडरी क्षेत्र से लकड़ी चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आरोपी की पुलिस रिमांड हासिल की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया की बृजलाला वन रक्षक इंचार्ज पूंडरी बीट ने शिकायत दी थी कि 6 सितंबर की रात डेढ़ बजे पूंडरी –राजौंद रोड पर पीग फार्म, पाई के पास लकड़ी चोरी कर बोलेरो गाड़ी में लादी जा रही थी। इस दौरान गश्त कर रही वन विभाग की टीम को आता देखकर आरोपी भागने लगे और पीछा कर रही सरकारी गाड़ी को टक्कर मारने और कर्मचारियों को नुकसान पहुंचाने के लिए गाड़ी से लकड़ी के लठ्ठे फेंकने लगे। फोरेस्ट टीम ने पीछा करते हुए कैथल के अर्जुन नगर से बोलेरो गाड़ी को काबू कर लिया। इस दौरान टीम ने एक आरोपी खेड़ी बुल्लावाली, जिला जींद निवासी अंकित को मौके पर काबू कर लिया गया और अन्य आरोपी फरार ही गए। गाड़ी से 9 लकड़ी के लठ्ठे, 2 तलवारें, 1 पेट्रोल आरा मशीन, 1 ससा बरामद हुआ।
विज्ञापन

इस बारे थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच थाना पूंडरी पुलिस की टीम ने एक आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य आरोपियों की पुख्ता पहचान कर ली गई। आरोपी का व्यापक पूछताछ सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed