फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused arrested in murderous assault case

Kaithal News: जानलेवा हमले के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 03:06 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in murderous assault case
कैथल। पहाड़पुर गांव में घर पर देशी कट्टा से फायर करके जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 315 बोर देशी कट्टा और चार खाली खोल बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पहाड़पुर निवासी देवी दयाल की शिकायत अनुसार तीन सितंबर की रात करीब 12 बजे उमेदपुर निवासी दमन ने अपने साथियों के साथ उसके घर और जान से मारने की नीयत से चार फायर किए। फायरिंग में से दो गोलियां उसके घर की दीवार में लगीं, जिससे परिवार के सभी लोग भयभीत होकर छुप गए और अपनी जान बचाई। शिकायतकर्ता अनुसार दमन सिंह तेज रफ्तार में गाड़ी चलाता था, जिस पर उनके लड़के और गांव के अन्य लोगों ने उसे समझाया था कि गाड़ी धीमी चलाया करो। इसी बात को लेकर आरोपी ने जाति सूचक शब्दों द्वारा गालियां दीं और धमकी दी थी। इसी रंजिश के चलते यह वारदात की गई। इस संबंध थाना गुहला में मामला दर्ज किया गया। एसपी आस्था मोदी के आदेशानुसार डीएसपी गुहला कुलदीप बेनीवाल की टीम ने मामले की जांच करते हुए आरोपी उमेदपुर निवासी प्रदुमन को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन



-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed