{"_id":"65f4aa67630edf1beb026c94","slug":"accused-arrested-in-case-of-plot-encroachment-kaithal-news-c-18-1-knl1004-348683-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्लॉट पर कब्जा करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्लॉट पर कब्जा करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। धोखाधड़ी से प्लॉट पर कब्जा करने के मामले में पुलिस ने आरोपी सेक्टर 19 कैथल निवासी गौरव गुप्ता को काबू किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव चंदाना निवासी यशपाल की शिकायत अनुसार उसके पिता स्व. रति राम ने सुभाष मार्केट में सचिवालय के सामने करनाल रोड कैथल पर एक प्लॉट एक मार्च 2002 को सेक्टर 19 निवासी सतीश कुमार से खरीदा था।
2012 से इसका इंतकाल भी उसके पिता के नाम दर्ज है। जुलाई 2014 को उसके पिता का देहांत हो गया था। पिछले महीने जब वह उनके कागज व रजिस्ट्री के अनुसार मार्केट में दुकान देखने गया तो कानूनगो मोहल्ला निवासी शिमला रानी, मदन लाल, अनीता व स्वीन गुप्ता को इस प्लॉट पर बाकायदा दुकान बनाकर काबिज पाया। इसके बाद उसने अपने तौर पर कागजी सबूतों व राजस्व रिकॉर्ड की जांच की तो पाया कि साजिश के तहत अमरगढ़ गामड़ी निवासी दयापती व गौरव गुप्ता ने गैर-अधिकृत होते हुए भी कैसे गैर-कानूनी तरीके से नीरू गुलाटी व मौके के तत्कालीन तहसीलदार के साथ मिलकर 23 अप्रैल 2014 को आरके पुरम कॉलोनी निवासी नीरू गुलाटी के नाम इसकी रजिस्ट्री करवा दी।
जबकि रजिस्ट्री के अनुसार दयापती सामने की लाइन में अन्य प्लॉट की मालिक थी। इसके बाद 22 दिसंबर 2020 को नीरू गुलाटी ने इस प्लॉट को शिमला रानी, मदन लाल, अनिता व स्वीन गुप्ता को बेच दिया जो वर्तमान में काबिज हैं।
विज्ञापन
इस बारे में थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज था। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।