{"_id":"67f037eb42189efa600d2a9c","slug":"accused-arrested-in-case-of-phone-found-in-jail-kaithal-news-c-18-1-knl1004-617269-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जेल में फोन मिलने के मामले में आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जेल में फोन मिलने के मामले में आरोपी काबू
Sat, 05 Apr 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जेल में फोन मिलने के मामले में थाना शहर के एसआई रणदीप सिंह की टीम ने बलराज नगर कैथल निवासी आरोपी विक्रमजीत सिंह को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जेल उप अधीक्षक कैथल सुरेंद्र सिंह की शिकायत दी थी कि 17 दिसंबर 2024 की दोपहर के समय जिला जेल कैथल के कर्मचारियों व अधिकारियों की टीम ने जेल की बैरक के बाथरूम की तलाशी दौरान एक मोबाइल फोन बरामद किया था। जांच में यह फोन आरोपी विक्रमजीत का होना पाया गया। शहर थाने में यह मामला दर्ज कराया गया।
आरोपी जिला जेल में बंद था, जिसकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। आरोपी को पूछताछ के बाद कोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद