फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused arrested for supplying heroin

हेरोइन सप्लाई करने का आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for supplying heroin
Accused arrested for supplying heroin - फोटो : Kaithal
हेरोइन रखने व सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को क्योड़क चौकी पुलिस ने काबू किया है। इनके कब्जे से 5 ग्राम 35 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि चौकी क्योड़क पुलिस ने बलवंती रोड नजदीक मेन हाइवे क्योड़क के पास विक्की निवासी क्योड़क को 5 ग्राम 35 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। आरोपी विक्की से पूछताछ के बाद उसको हेरोइन सप्लाई करने वाले आरोपी की पहचान प्रीतम निवासी डेरा राय सिख कांगथली के रूप में की गई। पुलिस ने आरोपी प्रीतम को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। संवाद
विज्ञापन

बाइक चोरी के मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी से पूछताछ के बाद वारदात में लिप्त दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बाइक चोरी मामले में आरोपी अखिल निवासी आंबकेश्वर कालोनी प्रताप गेट कैथल को गिरफ्तार करके आरोपी का न्यायालय से एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। आरोपी से पूछताछ उपरांत वारदात में लिप्त दूसरे आरोपी जगदीप उर्फ चांदी निवासी कुतुबपुर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पंकज शर्मा निवासी नजदीक शिव मंदिर माता गेट कैथल की शिकायत पर दर्ज मामले के अनुसार 9 सितंबर को उसकी बाइक माता गेट कैथल के सामने से अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गए थे। आरोपी जगदीप के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर ली गई। संवाद

ढांड पुलिस ने 50 बोतल देसी शराब सहित एक आरोपी काबू किया है। पुलिस के अनुसार कैथल रोड नजदीक सोलु माजरा स्थित एक होटल में अवैध शराब खुर्दा चला रहे आरोपी जसमेर निवासी खेड़ी रायवाली को दबिश देकर काबू किया गया। आरोपी के कब्जे से 50 बोतल देसी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना ढांड में मामला दर्ज कर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed