{"_id":"6709af4a5a65dde549082e34","slug":"accused-arrested-for-shooting-youth-kaithal-news-c-18-1-knl1004-496994-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: युवक को गोली मारने के मामले में आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: युवक को गोली मारने के मामले में आरोपी काबू
Sat, 12 Oct 2024 04:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 12 Oct 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। युवक को गोली मारकर जानलेवा हमला करने के मामले में थाना शहर पुलिस ने शुक्रवार को दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम साहिल है। उसे मानस रोड कैथल से पुलिस ने दबोचा। उधर, महिला को गोली मारने के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं।
पुलिस ने बताया कि इससे पहले वीरवार की रात गांव पाडला निवासी आरोपी गौरव को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव दिल्लोवाली निवासी रवि प्रकाश की शिकायत के अनुसार वह गांव में करियाणा की दुकान चलाता है। उसी का सामान लेने के लिए कैथल आया हुआ था। वह सामान लेकर मोटरसाइकिल रिक्शा पर पाडला रोड ड्रेन के पास पहुंचा तो सामने पुलिस नाका लगा हुआ था।
उसने पुलिस से बचने के लिए बाइक रिक्शा वापस मोड़ी तो तभी एक बाइक पर पीछे से आ रहे तीन लड़कों ने रिक्शा में टक्कर मार दी। तीनों युवक उसके साथ मारपीट करने लगे। उनमें से एक युवक ने पिस्तौल निकाल कर सीधा फायर किया, जो गोली उसकी छाती के नीचे बाई तरफ लगी। गोली मारने के बाद तीनों युवक अपनी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
वहीं, मलिक नगर में एक महिला को गोली मारकर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस दूसरे दिन भी जांच में जुटी रही। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। किसी भी आरोपी को वह पकड़ नहीं सकी है। शहर थाना प्रभारी बीरसिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
गौरतलब है कि बीती 10 अक्तूबर को मलिक नगर में बाइक सवार अज्ञात आरोपी एक महिला के सीने पर गोली मारकर भाग गए थे। गोली मारने का कारण जमीन को लेकर चल रहा विवाद बताया जा रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस भी दर्ज किया हुआ है।
उधर, कांग्रेस विधायक और पूर्व विधायक के बीच इस संबंध में राजनीतिक बयानबाजी भी चर्चा में रही।