{"_id":"654e868a11e6ff688a083eeb","slug":"accused-arrested-for-locking-the-plot-to-recover-money-kaithal-news-c-18-1-knl1004-261615-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: यो ताला तोड़ियो ना, हाथ लगाओ तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: यो ताला तोड़ियो ना, हाथ लगाओ तो...
Sat, 11 Nov 2023 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। रजनी कॉलोनी स्थित एक प्लॉट पर रुपये वसूलने के लिए ताला लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी जिला जींद के गांव घसो कलां निवासी कश्मीरी लाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने ताला तोड़ने या हाथ लगाने पर चेतावनी दी थी।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 56 गुरुग्राम निवासी वरुण कुमार की शिकायत अनुसार उनका रजनी कॉलोनी कैथल में 695.75 वर्ग गज का प्लॉट है। इसमें से 90.75 वर्ग गज उसके नाम व बाकी बची जमीन 605 वर्ग गज उसकी माता राजरानी के नाम है। वर्ष 2005 के बाद वे गुरुग्राम चले गए थे। करीब एक साल पहले उन्होंने अपना मकान पुराना होने के कारण गिरा दिया था। अब भूमि पर चहारदीवारी बनी है और गेट लगा है।
गत नौ अक्तूबर को उसके चाचा राजकुमार के मोबाइल नंबर पर अज्ञात नंबर से एक वीडियो कॉल आई। उसमें दो युवकों ने उस प्लॉट पर अपना ताला लगाकर वीडियो जारी किया था।
विज्ञापन
इसमें वे कह रहे थे कि ये कोठी कृष्ण पहलवान की है। ठीक है भाइयों ये हमने उसके भाई से ले ली है। जिस भाई नै किसे प्रकार की वा है नी तो म्हारे त संपर्क कर सकै है। म्हारा फोन नंबर पै संपर्क कर सकै है। जिस भाई न एतराज हो म्हारै त फोन कर लियो, या कोठी म्हारै कब्जे में है। यो ताला तोड़ियो ना, हाथ लगाओ तो सोच समझ के लगाना।
आगे कहा, ठीक है भाई यू लगा दिया ताला। जब वह और उसका चाचा इस बारे में कैथल आए तो प्लॉट पर ताला लगा मिला। कुछ देर बाद आरोपी मौके पर आ गए और उनको कहा कि यहां से भाग जाओ। अगर प्लॉट पर कब्जा लेना चाहते हो तो तुम हमें इस प्लॉट की आधी कीमत दे दो। बिना पैसे दिए प्लॉट पर आए तो जान से मार देंगे। उन्होंने आरोपियों के बारे में पता किया तो मालूम हुआ कि एक का नाम निशु है, जो कैथल का ही रहने वाला है। दूसरे का नाम कश्मीरी है।
जानकारी मिली कि निशु व कश्मीरी ने उनके प्लॉट पर कब्जा करने की नीयत से ताला लगा दिया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। इस बारे में थाना शहर में मामला दर्ज किया था।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले में पहले ही एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी कश्मीरी लाल से पूछताछ की जा रही है।