{"_id":"6589d9fda6576ab5ac0a6c64","slug":"accused-arrested-for-fraudulently-carrying-38-quintals-of-onion-kaithal-news-c-18-1-knl1004-291773-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: धोखाधड़ी से 38 क्विंटल प्याज ले जाने में आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: धोखाधड़ी से 38 क्विंटल प्याज ले जाने में आरोपी काबू
Tue, 26 Dec 2023 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 26 Dec 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। धोखाधड़ी से 38 क्विंटल 80 किलो प्याज ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी बरवाला निवासी मुकेश को काबू कर लिया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि राजस्थान के जिला खैरतल के गांव काली पहाड़ी निवासी सचिन की शिकायत के अनुसार वह पिकअप गाड़ी में प्याज लादकर सीवन मंडी में बेचने आया था। वह 14 दिसंबर को सुबह सीवन पहुंच गया। उसने दिए गए नंबर पर संपर्क किया। इस पर बात करने वाले ने उसे मेन रोड मंडी मोड़ कांटे के पास बुलाया।
सचिन के मुताबिक, करीब 11 बजे एक व्यक्ति पंजाब नंबर की पिकअप लेकर पहुंचा और उसकी गाड़ी से प्याज उतार कर लोड कर ले गया। उसने जाते समय उससे कहा कि आठ नंबर दुकान पर पहुंचे। साथ ही कहा कि वह उसके लिए नाश्ता लेकर आता है और वहीं से उसकी गाड़ी में मटर लोड करवा देगा। वह एक घंटा इंतजार करता रहा।
सचिन ने बताया कि जब आरोपी व्यक्ति मौके पर नहीं आया तो उसने दोबारा उस व्यक्ति को फोन किया, लेकिन उसका फोन बंद मिला। उक्त मामले में आरोपी मुकेश ने धोखाधड़ी से प्याज मंगवाए थे। आरोपी के कब्जे से 30 हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
दो वाहन चोर गिरफ्तार
कैथल। पुलिस ने अलग-अलग दो मामलों में दो वाहन चोर काबू कर लिए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बाइक चोरी के एक मामले में पुलिस ने आरोपी शक्ति नगर कैथल निवासी बिट्टू को काबू कर लिया।
प्रताप गेट कैथल निवासी टिंकू की शिकायत के अनुसार 17 दिसंबर को उसकी बाइक सर्राफा बाजार स्थित उसकी दुकान के बाहर से चोरी हो गई थी। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर ली है। दूसरे मामले में कैथल निवासी रितेश कालरा की शिकायत अनुसार 11 दिसंबर की रात को चंदाना गेट के पास से उनका कैंटर चोरी हो गया था। मामले में पुलिस ने आरोपी राम नगर कैथल निवासी साहिल उर्फ हेडली को गिरफ्तार कर लिया। प्रवक्ता ने बताया कि चोरीशुदा कैंटर पुलिस द्वारा पहले ही बरामद किया जा चुका है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। संवाद
डोडा पोस्त सहित दबोचा
कैथल। पुलिस ने एक आरोपी को नौ किलो 700 ग्राम डोडापोस्त सहित काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना गुहला पुलिस की टीम रात्रिकालीन गश्त के दौरान दाबनखेड़ी क्षेत्र में मौजूद थी। वहां सूचना मिली कि दाबनखेड़ी निवासी साहब सिंह नशीला पदार्थ डोडापोस्त बेचता है।
पुलिस ने साहब सिंह के मकान पर दबिश देकर आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे में एक प्लास्टिक कट्टे से नौ किलो 700 ग्राम डोडापोस्त बरामद हुआ। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। संवाद