{"_id":"661c6ed3b0d6f9456c098a14","slug":"accused-arrested-for-demanding-ransom-from-mahant-kaithal-news-c-245-1-sknl1008-114352-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: महंत से फिरौती मांगने में आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: महंत से फिरौती मांगने में आरोपी काबू
Mon, 15 Apr 2024 05:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 15 Apr 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
कैथल। मंहत से रंगदारी मांगने के मामले में चौकी संगतपुरा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। धरे गए आरोपी की पहचान पट्टी अफगान कैथल निवासी बलविंद्र उर्फ काला के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त दो मोबाइल बरामद किए हैं। व्यापक पूछताछ के लिए उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव बाबा लदाना स्थित बाबा राजपुरी डेरे के महंत दूजपुरी की ओर से पुलिस में शिकायत दी गई थी। इसमें बताया गया कि वे डेरे में 2011 से महंत हैं। पट्टी अफगान कैथल निवासी बलविंद्र उर्फ काला का पिछले करीब दो महीने से उनके पास आना-जाना था। 15 दिन पहले एक विवादित जमीन का फैसला डेरे के पक्ष में आया था। इसके कुछ दिनों बाद उसके पास बलविंद्र उर्फ काला का दो लाख की रंगदारी के लिए फोन आया। इस दौरान पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के मारे उन्होंने आरोपी को 10 हजार रुपये नकद और 40 हजार का चेक दे दिया। उसके बाद 12 अप्रैल को आरोपी का बकाया पैसों के लिए फिर फोन आया। पैसे न देने पर फिर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद मामले में शिकायत पर थाना सदर में केस दर्ज किया गया। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी बलविंद्र उर्फ काला को काबू कर लिया है।