{"_id":"68bf2a6d086078eb1d01c678","slug":"accused-arrested-for-cheating-of-more-than-seven-lakh-rupees-kaithal-news-c-18-1-knl1004-734589-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सात लाख से अधिक की ठगी में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सात लाख से अधिक की ठगी में आरोपी गिरफ्तार
Tue, 09 Sep 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आर्थिक अपराध शाखा ने ब्रिटेन भेजने के नाम पर सात लाख 44 हजार रुपये से अधिक की ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसका तीन दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया गया।
आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने बताया कि टीम ने सलेमपुर निवासी आरोपी गुरदीप सिंह को काबू किया है। यह कार्रवाई गांव सलेमपुर के दर्शन सिंह की शिकायत पर की गई।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह लकड़ी मिस्त्री का काम करता है। वर्ष 2022 में गांव के ही अमरजीत ने गुहला रोड पर विदेश भेजने के लिए सेंटर खोला था। उसी दौरान आरोपी ने उसे कम खर्च में ब्रिटेनभेजने का झांसा दिया। अगस्त 2023 में आरोपी ने शिकायतकर्ता को दोबारा घर बुलाकर कहा कि दिहाड़ी मजदूरी से जिंदगी नहीं सुधरेगी। झांसा दिया कि उसका बेटा कर्मजीत ब्रिटेनमें पीआर है और वह वर्क परमिट पर भेज सकता है। वहां जाकर 8 से 10 लाख रुपये मासिक कमाई का लालच दिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने यह भी कहा कि अमरजीत पहले ही आठ-दस युवकों को विदेश भेज चुका है और उनके परिवारों की हालत सुधर चुकी है। विश्वास दिलाने के बाद आरोपियों ने ब्रिटेनका वर्क परमिट दिलवाने के नाम पर 18 लाख रुपये मांगे। सौदा 15 लाख पर तय हुआ और 7.50 लाख रुपये अग्रिम मांगे। शिकायतकर्ता ने पहले 2.50 लाख रुपये नकद और पासपोर्ट दे दिया। जब शिकायतकर्ता ने स्टांप पेपर पर इकरारनामा लिखवाने की बात कही तो आरोपी मुकर गए और कनाडा का टूरिस्ट वीजा देने लगे।
साथ ही कहा कि कनाडा पहुंचने पर असाइलम (शरण) मांगना होगा। इंटरनेट पर पता चला कि ऐसा करने पर वह दोबारा सीधे भारत नहीं लौट सकेगा। आपत्ति जताने पर आरोपियों ने धमकाना शुरू कर दिया। शिकायत पर थाना गुहला में अमरजीत, गुरदीप, भाग सिंह और दर्शना कौर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। आरोपी गुरदीप को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।