फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused arrested for cheating in the name of share in petrol pump

Kaithal News: पेट्रोल पंप में हिस्सेदारी के नाम पर की ठगी में आरोपी काबू

Wed, 04 Jun 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 04 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for cheating in the name of share in petrol pump
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पेट्रोल पंप में हिस्सेदारी करने के नाम पर 85 लाख की ठगी करने के मामले में आरोपी कलर भैणी

जिला हिसार निवासी आरोपी रोहताश को सदर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव खुराना निवासी दयाल चंद ने शिकायत दी थी कि उसका खनौरी रोड कैथल स्थित सत्या फिलिंग स्टेशन पर आना-जाना था। वहां उसकी दोस्ती रोहताश से हुई थी जो हाल सनसिटी कैथल में रह रहा है। रोहताश ने बताया कि वह बात्ता स्थित देव दीप फिलिंग स्टेशन का मालिक है। 25 अगस्त, 2020 को रोहताश और अमन उसके घर आए थे। दोनों ने कहा कि उनके पंप पर तेल नहीं है जिसके लिए उन्हें रुपये चाहिए।

उन्होंने उससे 15 लाख रुपये मांगे और तेल में आधा कमीशन देने का लालच दिया। उनकी बातों में आकर उसने करीब 60 लाख रुपये अलग-अलग तारीखों में आरोपियों के खातों में भेज दिए थे। रुपये लेने के बाद भी उसे तेल बेचकर हुए लाभ का कोई हिस्सा नहीं दिया।
विज्ञापन


सितंबर 2022 में तीनों आरोपी उसके घर आए और बोले कि उन्हें मकान बनाने के लिए रुपये चाहिए। वे उसे पेट्रोल पंप में हिस्सेदारी दे देंगे। पंप की कीमत करीब तीन करोड़ रुपये है। हमने 60 लाख रुपये पहले लिए हुए हैं और 21 लाख रुपये दे दो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने रुपये दे दिए और उसे पंप में चौथे हिस्से का मालिक बनाने पर सहमति हो गई। उसे बयाना भी लिख कर दिया गया था। रजिस्ट्री उसके नाम करवाने के लिए अगस्त 2023 का समय दिया गया था। इसके बाद उससे करीब 2.50 लाख रुपये लिए गए थे।


इसके पश्चात आरोपियों ने रजिस्ट्री करवाने की तारीख आगे बढ़ा दी। उसे बाद में पता लगा कि पंप 30 साल के लिए एचपी कंपनी ने लीज पर लिया हुआ है। यह रोहताश और अमन की संपत्ति नहीं है। वह अपने पैसे वापस लेने के लिए आरोपियों के घर गया तो उन्होंने झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। सदर थाने में यह मामला दर्ज कराया गया था।

कैथल सदर के एएसआई जयपाल सिंह की टीम ने जांच करते हुए कलर भैणी जिला हिसार निवासी आरोपी रोहताश को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed