{"_id":"6802aa5a6d2d89bd600cdc82","slug":"accused-arrested-for-cheating-in-the-name-of-sending-to-canada-kaithal-news-c-18-1-knl1004-627344-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कनाडा भेजने के नाम पर ठगी में आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कनाडा भेजने के नाम पर ठगी में आरोपी काबू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कनाडा भेजने के नाम पर 12 लाख 63 हजार रुपये रुपये की ठगी मामले में पुलिस ने एक आरोपी काबू किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर उसे पूछताछ के लिए चार दिन के रिमांड पर
लिया है।
इकनॉमिक सेल प्रभारी पीएसआई संदीप कुमार की टीम ने मामले की जांच करते हुए बुबकपुर निवासी आरोपी हरकीरत उर्फ राणा को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सलेमपुर निवासी दर्शन सिंह ने पहले अमरजीत सिंह व अन्य के विरुद्ध गुहला थाना में इंग्लैंड भेजने के नाम पर ठगी करने की शिकायत दी थी।
इसके बाद उसकी जान पहचान हरकीरत से हुई थी। उन्होंने कहा कि उसकी शिकायत पर केस दर्ज करवा देंगे। इसके लिए उन्होंने पुलिस अधिकारी के नाम पर जून 2024 में उससे 50 हजार रुपये भी ले लिए थे।
विज्ञापन
हरकीरत ने कहा कि वह भी युवाओं को विदेश भेजने का काम करते हैं। सात दिनों के अंदर पूरे परिवार को वर्क परमिट पर कनाडा भेज देंगे। वह आरोपी की बातों में आ गया और उसे करीब 17 लाख रुपये सहित कागजात दे दिए थे। सात अगस्त को उसके पास वीजा और टिकट भेजे गए थे। उनकी जांच की तो वे फर्जी पाए गए। उसने आरोपियों से बात की तो वे बोले की जल्द ही उसे कनाडा भेज देंगे।
काफी समय बाद भी उसे नहीं भेजा तो इस बारे में पंचायत हुई थी। इसके बाद आरोपियों ने उसके कुछ रुपये वापस कर दिए थे। जिसके बाद आरोपित ने उसके 12 लाख 63 हजार रुपये देने रहते थे। उसने यह रुपये ब्याज पर उधार लिए हुए थे।
उसने बताया कि बकाया रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। गुहला थाने में यह मामला दर्ज कराया गया था। व्यापक पूछताछ के लिए पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर उसे चार दिन रिमांड पर लिया है।