{"_id":"6685ee9863bd3d60a8055c24","slug":"accused-arrested-along-with-stolen-bike-kaithal-news-c-18-1-knl1004-423275-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चोरी की बाइक सहित आरोपी धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चोरी की बाइक सहित आरोपी धरा
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने चोरी की बाइक सहित एक आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद बात्ता पुल के पास नाका लगाया। वहां एक बाइक पर आए संदिग्ध गांव बात्ता निवासी साहिल को काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान साहिल बाइक के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जांच के दौरान यह बाइक चोरी की पाई गई, जो आठ फरवरी 2021 को कैथल सब्जी मंडी से चोरी हुई थी। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। संवाद
चोरी करने के मामले में किशोर पकड़ा
कैथल। चावल सेलर से मशीन चोरी करने के मामले में पुलिस ने फ्रांसवाला रोड कैथल निवासी एक 17 वर्षीय किशोर को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कैथल निवासी विनीत की शिकायत के अनुसार उनके फ्रांसवाला रोड कैथल स्थित सैलर से आठ जून की रात अज्ञात व्यक्ति चावल कैट मशीन चोरी करके ले गया था। इसकी कीमत करीब 3.5 लाख रुपये है। किशोर के कब्जे से चोरीशुदा मशीन बरामद कर ली है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। संवाद