{"_id":"67f2d88e2fcb82d71b033320","slug":"accusation-of-rape-of-a-teenager-case-against-three-accused-kaithal-news-c-18-1-knl1004-618693-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, तीन आरोपियों के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, तीन आरोपियों के खिलाफ केस
Mon, 07 Apr 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर की एक कॉलोनी में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। मामले में शहर थाना पुलिस ने पीड़ित किशोरी की मां की शिकायत पर एक महिला सहित तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शहर थाने में दी गई शिकायत में किशोरी की मां ने बताया कि उसकी बेटी की शक्ति नगर निवासी महिला अमन के साथ जान-पहचान थी। अमन ने उसे दो युवकों से मिलवाया। जान-पहचान के बाद वे एक-दूसरे के पास आने-जाने लगे। 22 मार्च को अमन उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अंबाला रोड स्थित एक होटल में ले गई। वहां पर अजीत व काशी नामक दो युवक पहले से मौजूद थे। आरोपियों ने मिलकर उसकी बेटी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। बाद में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर उसे बार-बार दुष्कर्म करते रहे। जब विरोध करने पर भी आरोपी नहीं माने तो किशोरी ने इस बारे में अपने परिजनों को बताया। परिजन उसे शहर थाने लेकर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। शहर थाना के कार्यकारी प्रभारी सनेष कुमार ने बताया कि पुलिस ने महिला सहित तीनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन