{"_id":"f41ba0af7ba8b8839fe600bd19e977eb","slug":"accident-ktl-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
Updated Wed, 27 Jan 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई अनाज मंडी में रामनगर और मंडी के बीच की सड़क पर एक ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया। साथ ही यहां से ट्रकों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की। बाद में परिजनों ने अस्पताल में भी हंगामा किया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े दस बजे ट्रक की चपेट में आने से रामनगर व अनाज मंडी के बीच की सड़क पर एक महिला की मौत हो गई। परिजन और कॉलोनी वासी मौके पर पहुंचे। लोगों ने रोष प्रकट किया। यहां से ट्रकों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचकर भी परिजनों ने जमकर हंगामा किया। लोगों ने कहा कि पिछले वर्ष भी अनाज मंडी के बाहर हादसे में एक युवक की मौत को गई थी।
जब-जब लोडिंग के लिए ट्रेन लगती है ट्रक चालक यहां से अंधाधुंध ट्रक निकालते हैं। जिस कारण हादसे होते हैं। कृष्ण कुमार ने बताय कि पिछले वर्ष भी उसका बेटा गुलशन भी इसी तरह सड़क हादसे का शिकार हुआ था।
विज्ञापन
बाद में पुलिस ने मृतक महिला के पति रूढ़ा राम की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
रुढ़ा राम ने बताया कि उसकी 45 वर्षीय पत्नी यशोदा लोगों के घरों में साफ-सफाई व मेहनत मजदूरी कर घर का खर्च चला रही थी। बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह मजदूरी करने के लिए घर से निकली। जब वह मॉडल टाउन की ओर जा रही थी तभी एक ट्रक चालक ने उसकी पत्नी को कुचल दिया।
पुलिस ने मृतक महिला के पति की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव परिजनों को सौंप दिया है। जल्द ही ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रामकुमार, सब इंस्पेक्टर