{"_id":"9e703ea3490f84cf398185458f9d7bb4","slug":"accident-ktl-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल की दुकान में घुसी इनोवा, हादसा बचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल की दुकान में घुसी इनोवा, हादसा बचा
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
Updated Wed, 20 Jan 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक इनोवा गाड़ी गुहला रोड स्थित एक मोबाइल की दुकान में जा घुसी। यह हादसा मंगलवार रात करीब एक बजे का है। हादसे में गाड़ी चालक व उसके साथी तो बच गए मगर गाड़ी व मोबाइल की दुकान को काफी नुकसान पहुंचा है।
शहीद ऊधम सिंह चौक के पास स्थित सन्नी मोबाइल सेंटर के मालिक सन्नी ने बताया कि उन्हें रात को करीब डेढ़ बजे एक फोन आया कि किसी ने इनोवा गाड़ी उनकी दुकान में ठोक दी है। उन्होंने आकर देखा तो गाड़ी में सवार लोग जा चुके थे मगर पुलिस मौके पर मौजूद थी।
गाड़ी वाले लुधियाना के रहने वाले हैं तथा गुहला में एक शादी में हिस्सा लेने आए थे। रात को चीका में एक पैलेस में हुए विवाह के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद जब वे गुहला की तरफ लौट रहे थे तो उनका गाड़ी से नियंत्रण हट गया और चौक से घुमाते वक्त गाड़ी सीधी दुकान से जा टकराई।
विज्ञापन
शाम तक दोनों पक्षों में नुकसान को लेकर समझौते की बात चल रही थी इसलिए फिलहाल पुलिस को शिकायत नहीं की गई है।