{"_id":"5f1725688ebc3e9f68417044","slug":"accident-kaithal-news-knl381096118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ के कारण घर में घुसने से बची कार, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ के कारण घर में घुसने से बची कार, हादसा टला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार रात को गांधी नगर में एक चालक तेज गति से कार को एक पेड़ में दे मारा। पेड़ के कारण कार घर में घुसने से बाल-बाल बच गई। साथ ही अक्सर घर के बाहर बैठने वाली महिलाएं व बच्चे भी बच गए। देर रात सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना सिविल लाइन पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई आरंभ कर दी।
गांधी नगर निवासी टोनी, मोनू व अन्य ने बताया कि मंगलवार रात को करीब दस बजे घर के बाहर थे। इसी बीच एक कार तेजी से आई और साइड के ब्रेकर से उछलते हुए नीम के पेड़ को उखाड़ ले गई और दीवार में धंस गई। यदि पेड़ नहीं होता तो यह कार घर में घुस जाती और वहां घर के बाहर बैठे महिलाओं व बच्चों को भी जान का नुकसान हो सकता था। रिहायशी कालोनी मेें कार की स्पीड़ इतनी तेज थी कि कार के एयरबैग खुल गए और सवार युवकों की जान बच गई। इसमेें तीन युवक सवार थे। जो पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से फरार हो गए। देर रात पुलिस ने कार को कब्जे मेें ले लिया। थाना सिविल लाइन प्रभारी ने कहा कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।