{"_id":"5f108de88ebc3e635821a1ad","slug":"accident-kaithal-news-knl37580098","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत व दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत व दो घायल
विज्ञापन
कठवाड़-क्योड़क रोड पर बुधवार और वीरवार की देर रात हुए दर्दनाक हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य युवक घायल हो गए। घायलों को जिला सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं एक को छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। मामले में पुलिस ने मृतक युवक के भाई की शिकायत पर दूसरे बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कठवाड़ गांव निवासी गुरनाम सिंह ने क्योड़क चौंकी में दी शिकायत में कहा है किउसका 32 वर्षीय छोटा भाई संजय बुधवार शाम को गांव क्योड़क गया था। वहां से शाम को वापस लौट रहा था। जब वह क्योड़क-कठवाड़ रोड पर चमन वाटिका के पास पहुंच तो सामने से आ रही बाइक के साथ उनकी भिड़ंत हो गई। उस बाइक पर तीन व्यक्ति सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि संजय की मौके पर ही मौत हो गई। संजय के दो बच्चे हैं
वहीं हादसे में दूसरी बाइक पर सवार एक व्यक्ति की भी मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि दूसरी बाइक को क्योड़क निवासी विकास चला रहा था, जबकि कृष्ण और बीरा राम बाइक पर बैठे थे। टक्कर लगने से 59 साल के कृष्ण की मौत हो गई, जबकि विकास को गंभीर चोट आई है, जिसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। बीरा राम को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन
सदर थाना प्रभारी राजफूल ने बताया कि पुलिस ने मामले में मृतक के भाई कठवाड़ गांव निवासी गुरनाम सिंह की शिकायत पर दूसरे बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच की जा रही है।