फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   accident

बाइक का संतुलन बिगड़ने से लेंटर डालने की मशीन से टकराई, दो मजदूरों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
accident
राजौंद-जींद मार्ग पर सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। बिहार के अररिया जिला के गांव बिजवार कनखुदीया निवासी नौशाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह राजौंद में जींद रोड के पास रहता है। सोमवार शाम को बाहर घूमने के लिए जा रहा था। उन्होंने बताया कि शहनाई पैलेस से थोड़ा आगे लेंटर का मसाला बनाने वाली मशीन सड़क पर खड़ी थी। गांव दुड़ाना की तरफ से बाइक से उसके भतीजे आ रहे थे। जैसे ही वे उक्त मशीन के पास पहुंचे तो बाइक का संतुलन बिगड़ गया और मशीन में जा टकराई। जिससे दोनों को गंभीर चोटें आई। जिन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। सूचना मिलते है शिकायतकर्ता की बुआ का बेटा कौशर और गांव परवेज भी अस्पताल में पहुंचा। जहां पर डॉक्टरों ने घायल तबरेश और महताब को मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी बलविंद्र ने बताया कि पुलिस मृतकों के चाचा के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed