फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accident in Kaithal: Car overturns in potholes, young man dies, friend injured

Accident in Kaithal: गड्ढों में पलटी कार, युवक की मौत, साथी घायल, ट्रैक्टर की टक्कर लगने हुआ हादसा

Mon, 13 Nov 2023 06:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 13 Nov 2023 06:49 PM IST
सार

ट्रैक्टर की टक्कर लगने से हादसे का हाना बताया जा रहा है। चालक पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 11 नवंबर को हादसा हुआ है।

विज्ञापन
Accident in Kaithal: Car overturns in potholes, young man dies, friend injured
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गांव गुलियाणा के पास ट्रैक्टर ने कार को साइड मार दी। इससे कार असंतुलित होकर सड़क के साथ लगते गड्ढों में पलट गई। हादसे में करीब 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। राजौंद थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


गांव नरवलगढ़ निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत दी कि वह जिला कल्याण विभाग में नौकरी करता है। वह 11 नवंबर को बाइक पर गांव मांडी कलां जिला जींद अपने मामा से मिलने जा रहा था। गांव किठाना में बस अड्डे के नजदीक उसे उसके मामा का लड़का रमन व उसका दोस्त मंजीत मिले। उन्होंने बताया कि रमन का चचेरा भाई नवीन घर से बिना बताए कहीं चला गया है और वे उसकी तलाश के लिए कैथल जा रहे हैं।
विज्ञापन


वे दोनों कार में बैठकर कैथल की तरफ चले गए। वह भी उनके पीछे बाइक पर चल दिया। दोपहर बाद करीब तीन बजे गांव गुलियाणा के बस अड्डे के नजदीक कैथल की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर चालक उनकी कार को साइड मार दी। इससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वह गड्ढों में पलट गई। इससे रमन व मंजीत को गंभीर चोटें लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह राहगीरों की मदद से दोनों को कैथल सरकारी अस्पताल लेकर आया। वहां डॉक्टर ने रमन को मृत घोषित कर दिया और मंजीत को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं मंजीत का इलाज चल रहा है। जांच अधिकारी दलशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed