फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ACB caught ETO taking bribe

Kaithal News: रिश्वत लेते ईटीओ को एसीबी ने दबोचा

Thu, 30 Jan 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 30 Jan 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
ACB caught ETO taking bribe

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) कैथल की टीम ने बुधवार सुबह के समय बड़ी कार्रवाई करते हुए एक्साइज एंड टेक्सेशन विभाग में कार्यरत ईटीओ दिनेश कुमार काजल को एक लाख 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंंगेहाथों दबोचा। आरोपी ने चीका निवासी रिशपाल से शराब के ठेके के लिए दी गई गारंटर की जमीन अटैच करने की धमकी देकर आठ लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

इससे पहले वह शिकायतकर्ता से 60 हजार रुपये ले चुका था। मामले में जांच अधिकारी डीएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि चीका निवासी ओमप्रकाश उर्फ बुद्ध ने 2019-2020 में एक्साइज विभाग का ठेका लीज पर लिया था। बाद में किस्तें न चुकाने पर विभाग ने उसे डिफाल्टर घोषित कर दिया। इस ठेके के गारंटर रिशपाल ने अपनी कृषि योग्य भूमि गिरवी रखी थी। ईटीओ गारंटी में दी गई जमीन के साथ-साथ शिकायतकर्ता की अन्य संपत्ति को भी अटैच करने की धमकी दे रहा था। इसके लिए तहसीलदार को पत्र भी लिखा था।
विज्ञापन


मामले में शिकायतकर्ता ने बताया कि था कि वह धर्मपाल एंड कंपनी का गारंटर था, जो शराब के ठेके लेती है। उसकी छह कनाल 11 मरले जमीन अटैच होनी थी। उसकी एवज में ईटीओ दिनेश ने रुपये मांगें। बताया कि आरोपी हिसार के पंघाल गांव का निवासी है और यह कैथल में कार्यरत है। कुछ समय पहले ही आरोपी की पद्दोनति भी हुई, लेकिन उसने यह भी पद्दोनति भी नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे दबोचा गया



डीएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता की ओर से रिश्वत मांगने की शिकायत आने के बाद एसीबी ने आरोपी को गिरफ्तार करने की योजना बनाई। इसके बाद एसीबी ने शिकायतकर्ता के माध्यम से सुबह आठ बजे शहर के पद्मा मॉल के पास बने विभाग के नए कार्यालय में बुलाया और रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस आरोपी की गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम विभाग के अन्य कर्मचारियों की भी जांच कर रही है। इस मामले में एसीबी ने एसीबी के अंबाला थाने में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed