फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   About 300 people lose their lives in road accidents

Kaithal News: साल में करीब 300 लोग सड़क हादसे में गंवा देते हैं जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
About 300 people lose their lives in road accidents
कैथल। अमर उजाला की ओर से आरकेएसडी कॉलेज में शुक्रवार को सांध्यकालीन सत्र में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। यातायात पुलिस की ओर से सब-इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में करीब 300 व्यक्ति हर साल सड़क हादसों में जान गंवा देते हैं।
विज्ञापन


एसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि सड़क हादसों को हम सामान्यत: एक दुर्घटना के रूप में देखते हैं, लेकिन इसका सही एहसास तब होता है, जब किसी अपने के साथ हादसा होता है। उन्होंने आंकड़ों के माध्यम से बताया कि विश्व में हर वर्ष करीब 13 लाख लोगों की मौत होती है। इसी प्रकार देश में डेढ़ लाख, प्रदेश में 25 हजार और कैथल जिले में करीब 300 व्यक्ति सड़क हादसों के कारण अकाल मृत्यु का ग्रास बन जाते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन दुर्घटनाओं में मरने वाले सबसे ज्यादा युवा होते हैं, जिनकी आयु 16 से लेकर 40 वर्ष के बीच होती है। सड़कों पर विश्व में सबसे ज्यादा मौतें भारत में होती हैं। हमारे देश में हर घंटे में 15 व्यक्तियों की मौत सड़क दुर्घटनाओं के कारण होती है। इनमें से सबसे ज्यादा हमारी लापरवाही के कारण होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दुर्घटनाओं में मरने वाले लोगों में 80 प्रतिशत व्यक्ति ऐसे होते हैं, जिनके ऊपर परिवार का पूरा कार्यभार होता है। अगर हम सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं करते हैं तो हमारे साथ किसी भी समय इस प्रकार की दुर्घटना हो सकती है। इसलिए हमें सड़क पर दोपहिया या चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा नियमों का पालन करना चाहिए।

ये बताए कारण और बचने के तरीके

एसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण चालक का प्रशिक्षित न होना है। इसके अलावा शराब पीकर वाहन चलाना, दोपहिया वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग, हेलमेट न पहनना, दो से ज्यादा सवारी बैठाना, गलत दिशा में ओवरटेक करना, डिपर का प्रयोग न करना, ट्रेफिक लाइट जंप करना व ओवरस्पीड इन दुर्घटनाओं का कारण होते हैं। अगर हम इन कारणों को ध्यान में रखकर और नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाते हैं तो दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।


उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी ओर से हेलमेट भी बांटे और उनके हमेशा प्रयोग करने की हिदायत दी। साथ ही विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा संबंधित नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने पर मिलने वाले इनाम आदि की जानकारी भी दी। प्रिंसिपल हरिंद्र गुप्ता ने अमर उजाला और पुलिस टीम का धन्यवाद किया। इस अवसर पर पुलिस की ओर से एसपीओ रामनिवास, दयानंद, होमगार्ड राकेश, अंकित व कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed