{"_id":"673503a60677e6c7cb074304","slug":"abhishek-gets-first-position-in-rksd-college-kaithal-news-c-18-1-knl1004-518994-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आरकेएसडी कॉलेज में अभिषेक को पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आरकेएसडी कॉलेज में अभिषेक को पहला स्थान
Thu, 14 Nov 2024 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 14 Nov 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में सड़क सुरक्षा को लेकर लेवल चार की कॉलेज स्तर पर प्रतियोगिता करवाई। इस प्रतियोगिता में 102 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के लिए प्रश्न पत्र 30 अंक का था, जिसमें अभिषेक अव्वल रहे। उन्होंने 29 अंक हासिल किए।
प्रतियोगिता में दूसरा स्थान शुभम (28) और मानसी ने 28 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। इन विद्यार्थियों को जिला लेवल पर होने वाली क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस प्रतियोगिता को कॉलेज के सड़क सुरक्षा नोडल अधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने संपन्न करवाया और डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. जगबीर व प्रो. विजय कुमार ने सहयोगी भूमिका निभाई। प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। संवाद