{"_id":"678ff422eec7b9d492066dec","slug":"abhiraj-first-in-poster-making-kaithal-news-c-18-1-knl1004-565413-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पोस्टर मेकिंग में अभिराज प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पोस्टर मेकिंग में अभिराज प्रथम
Wed, 22 Jan 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल, राजौंद। राजौंद के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में खंड स्तर पर निबंध, पोस्टर मेकिंग व भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली के अभिराज ने पहला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीरबांगड़ा की सजल ने दूसरा और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजौंद की अंजू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में न्यू लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल कसान की स्मृति प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजौंद की भतेरी द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीर बंगरा की श्वेता तृतीय रही।
प्रतियोगिता में खंड राजौंद के आठ विद्यालयों की छात्राओं ने भाग लिया। निबंध लेखन में न्यू लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल कसान की स्मृति प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की संजना द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली के मंयक को तीसरा स्थान मिला। संवाद