फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   AAP workers burnt copies of electricity bills

Kaithal News: आप कार्यकर्ताओं ने जलाई बिजली बिलों की प्रतियां

Wed, 09 Aug 2023 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 09 Aug 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
AAP workers burnt copies of electricity bills
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला-चीका। बिजली आंदोलन के तहत गांव सिहाली, डेरा भगत सिंह, भूसला में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिजली बिलों की प्रतियां जलाई।
इसके साथ ही किसान विंग के जिला प्रधान कर्मजीत अंटाल व ब्लॅाक गुहला के प्रधान अशोक वर्मा व गांव गगडपुर में कानूनी प्रकोष्ठ के राज्य सहसचिव रमेश एडवोकेट, खेड़ी गुलाम अली में शिक्षा विंग के राज्य सहसचिव जितेंद्र खेडी, अमरेंद्र नागल, निरंजन सिह के नेतृत्व में लोगों से डोर टू डोर जाकर संपर्क किया । कर्मजीत ने लोगों को बताया कि हरियाणा में महंगी बिजली के माध्यम से नागरिकों को लूट रही है और बिजली अपने चहेतों को सस्ते दामों पर बेचकर जनता को महंगी बिजली खरीदने के लिए मजबूर कर रही है।

बिजली आंदोलन के दौरान जब उन्होंने डोर टू डोर संपर्क किया तो गरीब लोगों ने बिजली कटों से त्राहि-त्राहि करते हुए कहा कि उनके घर में केवल दो बल्ब हैं, एक पंखा है फिर भी उनके घर का बिजली का बिल 1200 से कम नहीं आता। इस मौके पर मालविंद्र धालीवाल, जगतार गिल्ल, जगसीर सीडा़, मुहम्मद खान,गुरदेव बाजवा, दलबीर गगड़पुर, जगदेव अरनौली, साहिल खान अरनौली, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed