फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A youth was beaten up after blocking the way

Kaithal News: रास्ता रोककर युवक के साथ मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
A youth was beaten up after blocking the way
कैथल। गांव गदली में तीन आरोपियों ने रास्ता रोककर एक युवक के साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव मानस निवासी विशाल ने शहर थाना में शिकायत दी कि 25 अगस्त को वह गांव गदली के पास से जा रहा था। वहां पर आरोपी अंकुश, अजय और सुनील ने रास्ता रोककर उस पर डंडे, ईंट व लात-मुक्कों से हमला कर दिया। थाना प्रभारी बीरसिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन




जमीन पर अवैध निर्माण करने के मामले में केस दर्ज

कैथल। नगर परिषद की जमीन पर अवैध तरीके से निर्माण करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। नगर परिषद कैथल के कार्यकारी अधिकारी कुलदीप मलिक ने शहर थाना में शिकायत दी कि दिसंबर 2018 से लेकर अब तक कुछ अज्ञात व्यक्ति कैथल की पट्टी चौधरी की राजस्व संपत्ति पर अनधिकृत निर्माण कर रहे हैं। उपरोक्त स्थल पर फील्ड स्टाफ के दौरे के दौरान साइट पर मौजूद व्यक्तियों ने बताया कि यह निर्माण खनौरी रोड कैथल निवासी रामेश्वर ने करवाया है। इस जमीन कोई व्यक्ति निर्माण नहीं कर सकता है। ऐसा करके आरोपी ने नियमों का उल्लंघन किया है। थाना प्रभारी बीरसिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन




डेढ़ साल की बेटी सहित विवाहिता लापता

कैथल। कलायत की एक कॉलोनी से एक विवाहिता अपनी डेढ़ साल की बेटी के साथ बिना बताए घर से चली गई, लेकिन वापस नहीं लौटी। पुलिस ने लापता का केस दर्ज कर लिया है। एक युवक ने अपनी शिकायत में बताया कि एक सितंबर को दोपहर के समय उसकी 22 वर्षीय पत्नी बिना बताए घर से चली गई। वह उसकी डेढ़ साल की बेटी को भी साथ ले गई और अभी तक वापस नहीं लौटी है। थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




छेडख़ानी व फब्तियां कसने के मामले में केस

कैथल। विवाहिता से छेडख़ानी व फब्तियां कसने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। राजौंद थाना के तहत आने वाले एक गांव निवासी 33 वर्षीय विवाहिता ने अपनी शिकायत में बताया कि दो सितंबर को शाम के समय आरोपी जरनैल सिंह ने उसके साथ छेडख़ानी की। आरोपी ने उसका सूट फाड़ दिया और फब्तियां भी कसीं। थाना प्रथारी इंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद




महिला के गले से सोने की चेन छीनकर दो आरोपी फरार

कैथल। गांव जाखौली में अज्ञात आरोपी एक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर ले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव गांगोली जिला जींद निवासी नीलम ने तितरम थाना में शिकायत दी कि 30 अगस्त को वह किसी जरूरी काम से गांव जाखौली में आई हुई थी। वहां पर दो अज्ञात आरोपी उसके गले से सोने की चेन छीनकर भाग गए। उसे 90 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी सुनीता ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed