फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A youth was arrested for possessing illegal weapons.

Kaithal News: अवैध हथियार रखने के जुर्म में एक युवक गिरफ्तार

Mon, 29 Sep 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 29 Sep 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
A youth was arrested for possessing illegal weapons.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला पुलिस टीम ने रविवार को एक युवक को अवैध हथियार समेत गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 315 बोर का एक कट्टा बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान टयोंठा गांव निवासी रवि कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

रविवार को पुलिस की टीम मोहना गांव अड्डा पर मौजूद थी, तभी सूचना मिली कि गांव टयोंठा निवासी रवि कुमार अपने पास अवैध हथियार रखता है और कुछ ही देर में वह टयोंठा से पैदल होकर दुसैन अड्डा की ओर आएगा। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने दुसैन अड्डा रोड पर नाकाबंदी कर दी। इस दौरान एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देख युवक खेतों की ओर भागने लगा, जिसे टीम ने घेराबंदी कर काबू किया गया। तलाशी में युवक से 315 बोर का एक देसी कट्टा बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान रवि कुमार के रूप हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में शस्त्र अधिनियम तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed