फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A young man who had gone to watch Jagran was kidnapped and killed.

Kaithal News: जागरण देखने गए युवक को अगवा कर मार डाला

Wed, 22 May 2024 05:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 22 May 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
A young man who had gone to watch Jagran was kidnapped and killed.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के माता गेट पर रविवार की रात जागरण देखने गए युवक का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहले युवक का अपहरण किया और फिर सिर पर ईंटें मारकर हत्या कर दी। बाद में युवक के शव को ढांड रोड से अंबाला रोड के बीच बनी ड्रेन में गिरा दिया। इस मामले में शिकायत के आधार पर शहर थाना की पुलिस की ओर से जांच शुरू की। इसके तहत फॉरेंसिक की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। जबकि शहर थाना में ही इस युवक के अपहरण का केस शहर थाना में दर्ज किया गया था।

जानकारी के अनुसार, पटेल नगर निवासी 18 साल का अंशुल रविवार रात के समय शहर के बड़ी देवी माता मंदिर में खाटू श्याम का जागरण देखने गया था। वह मंगलवार सुबह तक भी वापस नहीं लौटा। इस मृतक युवक का शव दोपहर के समय ढांड रोड से अंबाला रोड के बीच बनी कैथल ड्रेन से मिला। वहां पर एक राहगीर ने युवक के शव को देखा और पुलिस को सूचना दी थी। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे थाना शहर और थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन


इससे पहले इस मामले में मृतक के पिता राममेहर की शिकायत पर सिटी थाना में अपहरण का केस दर्ज किया गया था। शव मिलने के बाद इसमें हत्या की धारा भी जोड़ दी गई है। अंशुल के पिता राममेहर ने बताया कि रविवार रात करीब सवा नौ बजे वह अपने इकलौते बेटे अंशुल के साथ बड़ी देवी माता मंदिर में खाटू श्याम के जागरण में आया था। उसने रात 11 बजकर 27 मिनट पर उसके बेटे को फोन किया तो उसने बताया था कि वह अपने दोस्त दीक्षित के साथ है और पांच मिनट में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद जब उसने दोबारा फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। उसने करीब दस बार फोन किया और बाद में नंबर बंद हो गया। रात करीब 12 बजे के बाद उसके पास दीक्षित के पिता का फोन आया कि दीक्षित को चोट लगी है। वह उनके पास गया तो दीक्षित ने बताया कि दो गाड़ियों में चार से पांच युवक आए थे और वे अंशुल को उठा कर ले गए हैं। उसके साथ भी मारपीट की गई है। इसके बाद उसने सिटी थाना में अपहरण का केस दर्ज करवा दिया था। इस मामले में पुलिस दीक्षित से भी पूछताछ कर रही है। परिजनों ने मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।

उधर, अंशुल के पिता राम मेहर ने ने कहा कि पुलिस को उसके दोस्तों पर हत्या का शक है तो फिर उनके खिलाफ कार्रवाई करने में देर क्यों की जा रही है। उसने गांव से अपने परिजनों को भी विरोध करने के लिए अस्पताल में बुलाया है। इस दौरान डीएसपी गुरविंद्र सिंह, शहर थाना प्रभारी बीर सिंह, सीआईए की पुलिस मौके पर पहुंचे। सभी ने परिजनों को जाम खोलने की अपील की, लेकिन परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी पर ही अड़े रहे।


मंगलवार रात को मृतक के पिता की शिकायत पर पहले अपहरण का केस दर्ज किया गया था। अब युवक का शव मिलने के बाद इसमें हत्या की धारा भी जोड़ दी गई है। इस मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- बीर सिंह, इंस्पेक्टर, प्रभारी, थाना शहर कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed