फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A young man was killed by attacking him with axes in Badsikri Kalan

Kaithal News: बड़सीकरी कलां में गंड़ासियों से हमला कर युवक को मार डाला

Fri, 25 Jul 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 25 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
A young man was killed by attacking him with axes in Badsikri Kalan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत/कैथल। बड़सीकरी कलां गांव में वीरवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब गोबर के ढेर पर एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। उसकी पहचान मटौर गांव निवासी 24 वर्षीय प्रवीण के रूप में हुई है। उसकी गंड़ासियों से हमलाकर बेरहमी से हत्या की गई है। पुलिस ने हत्या के कारणों और हत्यारों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने बताया कि सुबह जब वे गली से गुजरे तो जगह-जगह खून के धब्बे दिखाई दिए। खून के निशान उन्हें गोबर डालने की जगह तक ले गए, जहां एक युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा था। युवक के शरीर पर सिर से पैर तक गहरे जख्म थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शव की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक को गलियों में दौड़ा-दौड़ाकर बड़ी ही बेरहमी से मारा गया।
विज्ञापन


मृतक की पहचान मटौर गांव निवासी प्रवीण पुत्र पालाराम के रूप में हुई। पालाराम ने बताया कि उनके दो बेटे हैं—प्रवीण और प्रीतम। छोटा बेटा प्रीतम सीएम हाउस में कमांडो के पद पर कार्यरत है। उन्होंने बताया कि प्रवीण नशे से दूर और शांत स्वभाव का था तथा अक्सर बड़सीकरी कलां गांव आता-जाता रहता था। उसके किसी से झगड़े या विवाद की कोई जानकारी परिवार को नहीं थी। वह क्यों आया था इसके बारे में उन्हें पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉरेंसिक जांच और टीमों की कार्रवाई ः थाना प्रभारी रामनिवास शर्मा ने बताया कि मौके पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को बुलाकर घटनास्थल की गहनता से जांच कराई गई है। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। सीआई वन व टू, कलायत थाना पुलिस समेत अन्य टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। फिलहाल हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि जांच के आधार पर जल्द ही अपराधियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लोग बोले- रात में सुनाई दी थी चीख-पुकार

थाना प्रभारी रामनिवास शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि बुधवार देर रात गलियों में हल्की चीख-पुकार सुनाई दी थी, लेकिन जब तक लोग बाहर निकलते, शोर बंद हो चुका था। सुबह जब खून देखा गया, तो पुलिस को सूचना दी गई।


हत्या के पीछे जलाने की कोशिश का भी संदेह

पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि हत्या के बाद शव के आसपास बिटोड़े तोड़े गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हमलावर शव को जलाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन लोगों की आहट पाकर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed