फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A young man created a ruckus on a bus, made a video and threatened the victim.

Kaithal News: बस में चढ़कर युवक ने किया हंगामा, वीडियो बनाकर धमकाया

Tue, 31 Mar 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 31 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
A young man created a ruckus on a bus, made a video and threatened the victim.
सिविल लाइन थाने में बस से युवक को उतारकर ले जाती पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। कैथल आ रही रोडवेज बस में सोमवार को एक नशे में धुत युवक ने जमकर हंगामा किया, जिससे यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। युवक कलायत से बस में चढ़ा और चढ़ते ही यात्रियों को धमकाने लगा। ड्राइवर और कंडक्टर के समझाने के बावजूद वह शांत नहीं हुआ और पूरे रास्ते शोर मचाता रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक कभी मोबाइल से वीडियो बनाता तो कभी यात्रियों से कहता—“कोई बोलेगा नहीं, सब चुप बैठो।” इससे बस में बैठे यात्री सहम गए और महिलाएं व बच्चे खासे डरे हुए नजर आए।
विज्ञापन


बस चालक संदीप ने बताया कि वह हिसार डिपो की बस लेकर चंडीगढ़ जा रहा था। कलायत से चढ़े युवक ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया। उसे नीचे उतारने का प्रयास किया गया, लेकिन वह बस के आगे खड़ा हो गया और बस को आगे नहीं जाने देने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस स्टैंड चौकी के पुलिसकर्मियों ने भी मौके पर युवक को उतारने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना और अपना नाम-पता बताने से भी इन्कार कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख चालक बस को सीधे सिविल लाइन थाने ले गया। वहां पहले सभी यात्रियों को बस से नीचे सुरक्षित उतारा गया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने युवक को काबू कर बस से नीचे उतारा। परिचालक ने युवक के खिलाफ लिखित शिकायत दी है।



रोडवेज बस में एक युवक हंगामा कर रहा था। उसे बस से नीचे उतार लिया गया है। प्रथम दृष्टया युवक के नशे में होने की आशंका है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। -राम निवास, थाना प्रभारी- सिविल लाइन

सिविल लाइन थाने में बस से युवक को उतारकर ले जाती पुलिस

सिविल लाइन थाने में बस से युवक को उतारकर ले जाती पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed