फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A woman was duped of Rs 97,000 in the name of investment.

Kaithal News: निवेश के नाम पर युवती से 97 हजार रुपये की ठगी

Sat, 17 Jan 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 17 Jan 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
A woman was duped of Rs 97,000 in the name of investment.
कैथल। रुपये निवेश कर अधिक लाभ कमाने का झांसा देकर अज्ञात ठग ने एक युवती से 97 हजार 87 रुपये ठग लिए। पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव बरटा निवासी मनप्रीत कौर ने बताया कि वह कैथल में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। उसका सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक, पाडला में खाता है, जिसमें उसका मोबाइल नंबर पंजीकृत है।
विज्ञापन


उसने टेलीग्राम पर स्टडी मंत्रा एजुकेशन नामक चैनल ज्वाइन किया था। 4 जनवरी को उसने चैनल पर एक विज्ञापन देखा, जिसमें विद्यार्थियों के लिए अधिक लाभ कमाने का दावा किया गया था। कुछ रुपये निवेश कर ज्यादा मुनाफा देने का झांसा दिया गया। इसके बाद आरोपी ने उसके वॉट्सऐप पर स्कैनर भेजा। आरोपी के कहने पर युवती ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन से 97 हजार 87 रुपये भेज दिए। जीएसटी के नाम पर बार-बार अतिरिक्त ट्रांजेक्शन करवाए गए। जब रुपये मांगे तो आरोपी ने इन्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed