फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A truck loaded with barley overturned after the driver dozed off

Kaithal News: चालक को झपकी आने से जौं से भरा ट्रक पलटा

Wed, 04 Jun 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 04 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
A truck loaded with barley overturned after the driver dozed off
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। शहीद ऊधम सिंह चौक चीका पर सोमवार की रात को चालक को नींद की झपकी आने से जौं के कट्टों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया। दुर्घटना में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। हादसा रात के समय हुआ। यदि घटना दिन में होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। दरअसल, यहां दिनभर भीड़भाड़ रहती है।


ट्रक चालक ने बताया कि वह गाड़ी में जौं के 717 कट्टे लेकर राजस्थान से यूपी जा रहा था। शहीद ऊधम सिंह चौक के पास उसे झपकी आ गई। इस बीच ट्रक डिवाइडर पर चढ़ और वहीं पर पलट गया। मौके पर पहुंचे दुकानदारों ने बताया कि शहीद उधम सिंह चौक से पिहोवा की तरफ वाला डिवाइडर चौक के काफी नजदीक तक बनाया गया है, जिसके चलते बड़े ट्रक कम जगह में मुड़ नहीं पाते और व अक्सर डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। दुकानदारों ने इस डिवाइडर को कम से कम 50 फीट पीछे हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed