फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A total of 98 roads including two state highways will be in good condition

Kaithal News: दो स्टेट हाईवे समेत कुल 98 सड़कें होंगी चकाचक

Wed, 25 Jun 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 25 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
A total of 98 roads including two state highways will be in good condition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में सड़क नेटवर्क को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। दो स्टेट हाईवे समेत कुल 98 सड़कों के निर्माण और मरम्मत पर 109 करोड़ 14 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन सड़कों में शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों की सड़कें शामिल हैं, जिनकी हालत लंबे समय से खराब थी।

लोक निर्माण विभाग द्वारा 2025-26 वर्क प्लान के तहत तैयार एस्टीमेट को प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है और बजट भी अलॉट कर दिया गया है। जिन महत्वपूर्ण सड़कों को शामिल किया गया है, उनमें करनाल-कैथल, चीका-पिहोवा स्टेट हाईवे और ढांड-पूंडरी-राजौंद रोड प्रमुख हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों की 98 सड़कों की कुल लंबाई 272.43 किलोमीटर है। इसमें पूंडरी क्षेत्र की 18 सड़कों पर 14.21 करोड़ रुपये, जिनकी लंबाई 48.35 किमी, और पूंडरी विधानसभा क्षेत्र की कुल 22 सड़कों पर 22.80 करोड़ रुपये, जिनकी लंबाई 56.93 किमी, खर्च होंगे। गुहला एरिया की 58 सड़कें, जो बाढ़ के दौरान और बाद में क्षतिग्रस्त हो गई थीं, उनकी मरम्मत पर 46.56 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनकी कुल लंबाई 130.99 किमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्केटिंग बोर्ड भी निभा रहा भूमिका ः ग्रामीण क्षेत्रों की 28 सड़कों का निर्माण और मरम्मत मार्केटिंग बोर्ड के ज़िम्मे है। इनमें से कई सड़कों पर कार्य चल रहा है और कुछ पर कार्य पूर्ण हो चुका है। ये सड़कें मंडियों और खेतों को जोड़ने का काम करती हैं। इनमें 21 सड़कें वर्क प्लान में और सात मुख्यमंत्री घोषणाओं में शामिल हैं। इनकी कुल लंबाई लगभग 70 किमी है।

मार्केटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता सतपाल गोपेरा ने बताया कि सभी परियोजनाओं पर तय समयसीमा में कार्य पूरा किया जा रहा है।

शहरी क्षेत्रों में भी सुधरंेगी सड़कें

नगर परिषद द्वारा शहर की प्रमुख सड़कों के निर्माण की भी योजना बनाई गई है। भगत सिंह चौक से रेलवे गेट, कबूतर चौक से राम नगर, तथा राम नगर से मॉडल टाउन तक की सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।


लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता वरुण कंसल ने बताया कि वर्क प्लान में शामिल सभी सड़कों की रिपेयर प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। कई प्रोजेक्ट्स के लिए निविदा जारी कर दी गई है और शेष भी जल्द जारी होंगी। निर्माण कार्य तेज गति से शुरू होगा और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed