{"_id":"6a0229f4447827e6d40f2f1f","slug":"a-three-foot-tall-groom-arrived-dancing-on-a-bullet-to-pick-up-his-bride-kaithal-news-c-245-1-kht1012-149221-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दुल्हन लेने बुलेट पर डांस करते पहुंचा तीन फीट का दूल्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दुल्हन लेने बुलेट पर डांस करते पहुंचा तीन फीट का दूल्हा
Tue, 12 May 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 12 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
तीन फुट का दूल्हा व दूल्हन की फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज, एजेंसी
कैथल। चंदाना गांव निवासी 3 फीट के विक्रम (26) का विवाह जींद के गांव हाट की प्रियंका (25) के साथ होने के साथ इनकी शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। गांव में जैसे ही दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर पहुंचा तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। किसी ने नवविवाहित जोड़े के साथ सेल्फी ली तो किसी ने उन्हें आशीर्वाद दिया। लोगों ने बताया कि दुल्हन को लेने बुलेट पर डांस करते हुए विक्रम जींद पहुंचा था।
रविवार देर रात जब वह अपनी दुल्हन प्रियंका को घर लेकर आया तो परिवार की खुशी देखने लायक थी। गांव के लोगों ने भी दोनों का गर्मजोशी से स्वागत किया। 26 वर्षीय विक्रम ने बताया कि कम लंबाई होने के कारण उसकी शादी नहीं हो पा रही थी।
उसने बताया कि पहले भी कुछ रिश्ते आए थे, लेकिन परिवार ने उस समय शादी नहीं की क्योंकि उसके बड़े भाइयों की शादी बाकी थी। बाद में रिश्ते मिलने मुश्किल हो गए। परिवार लगातार अपनी जाति में लड़की की तलाश कर रहा था। आखिरकार जींद जिले के गांव हाट में प्रियंका (25) से रिश्ता हुआ।
विज्ञापन
परिवार बोला- बेटे का घर बसने से मिली बड़ी खुशी
विक्रम ने बताया कि वह जागरण मंडली में काम करता है। कार्यक्रमों में जाते समय भी लोग उसके रिश्ते की चर्चा करते थे, लेकिन उसने परिवार की जिम्मेदारियों को पहले रखा। बड़े भाई-बहनों की शादी होने के बाद उसने खुद शादी करने का फैसला लिया। पिता दर्शन लाल ने कहा कि बेटे की शादी से पूरा परिवार बेहद खुश है। उनके घर में बहू के आने से परिवार में खुशियों का माहौल है।