{"_id":"66d7a1692ee6cc12d705fa74","slug":"a-sixth-class-student-was-given-an-electric-shock-using-an-electric-pen-kaithal-news-c-245-1-kht1001-120799-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: छठी कक्षा के बच्चे को इलेक्ट्रिक पैन से दिया करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: छठी कक्षा के बच्चे को इलेक्ट्रिक पैन से दिया करंट
विज्ञापन
ढांड (कैथल)। कौल स्थित एक निजी स्कूल में छठी कक्षा के बच्चे को इलेक्ट्रिक पैन से करंट के झटके देने और डंडों से पिटाई करने का आरोप लगा है। इससे अभिभावकों में स्कूल संचालक के खिलाफ रोष है। परिजनों का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी अगले दिन उस वक्त मिली जब बच्चे ने स्कूल जाने से मना कर दिया। इस मामले की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी और ढांड थाने की पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।
पिता के अनुसार जब मारपीट का कारण पूछा तो बच्चे ने बताया कि उसे बिना कसूर के स्कूल संचालक के बेटे ने इलेक्ट्रिक पैन से करंट लगाया और डंडों बुरी पीटा है। पिता का कहना है कि बच्चे के शरीर पर डंडों के निशान थे।
इसके बाद बच्चे का पिता स्कूल गया और स्कूल संचालक के बेटे से बात की। आरोप है कि स्कूल संचालक के बेटे ने बच्चे के पिता के साथ भी गलत व्यवहार किया और धमकी दी। बच्चे के पिता का कहना है कि पिटाई के बाद से बच्चा सहमा हुआ है।
विज्ञापन
स्कूल की प्रिंसिपल ने बताया कि बच्चा ज्यादा शरारती है। अक्सर उसकी शिकायतें आती रहती हैं। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक पैन से करंट देने व पिटाई करने के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।