फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A pile of problems in the vegetable market

Kaithal News: सब्जी मंडी में समस्याओं का अंबार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
A pile of problems in the vegetable market
कैथल। शहर की सब्जी मंडी में समस्याओं का अंबार लगा है। यहां पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। न तो यहां पीने के पानी की उचित व्यवस्था है और न शौचालयों का प्रबंध है।
विज्ञापन

इसके अलावा मंडी में करीब 30 वर्ष पहले बनाई गई सड़कें भी टूट चुकी है। कई बार शिकायत देने के बाद भी सड़क की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ऐसे इन सड़कों पर लोगों को वाहन तक फिसल रहे हैं। आढ़ती व फड़ीदार भी कई बार सड़क की समस्या के समाधान के लिए गुहार लगा चुके है पर कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने जिला प्रशासन से इस समस्या की जल्द ही समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

सड़क की समस्या का अभी तक नहीं हुआ समाधान
फोटो नंबर-12
सब्जी मंडी के अंदर चारों तरफ सड़क टूटी हुई है। सड़क पर बहुत गड्ढे हैं। इस कारण मंडी में आने जाने वाले लोगों को बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में भी इस टूटी सड़क पर फिसलन हो जाती है ओर वाहन सवार गिर कर चोटिल हो जाते हैं आढ़ती राजकुमार कालड़ा ने कहा की यह सड़क लगभग 30 वर्ष पहले उस समय के तत्कालीन नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेंद्र मदान ने बनवाई थी, लेकिन प्रशासन ने अब तक इस ओर कोई ध्यान ही नही दिया है। - राजकुमार कालड़ा, सब्जी मंडी आढ़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां पर गंदगी का भी है आलम-
फोटो नंबर-13

यह मंडी काफी छोटी है और इस कारण यहां पर गंदगी भी काफी इक्ट्ठा होती है। गंदगी के कारण यहां पर बदबू का आलम है। जिससे यहां पर आना तो क्या बैठना भी दूभर चुका है। बारिश के समय तो यहां सड़क पर दो-दो फीट तक जलभराव हो जाता है। इसमें टूटी सड़कों के कारण कई गड्ढे भी है और ऐसे में लोग इसमें फिसल कर गीर जाते हैं। प्रशासन से मांग है की इस सड़क को दोबारा से बनाई जानी चाहिए- प्रभु दयाल, दुकानदार।
्र
पीने के पानी के साथ ही शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं-
फोटो नंबर-14

यहां सब्जी मंडी में में पीने के पानी के साथ ही शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। पूरी मंडी में केवल एकमात्र शौचालय है। इसके साथ ही एक ही वाटर कूलर लगा है। जबकि यहां काफी ग्राहकों का आना-जाना होता है। थोड़ी से बारिश में भी यहां सड़क पर कीचड़ हो जाता है जिससे फिसलन हो जाती है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। - सोनू, मशाखोर, सब्जी मंडी।


वर्जन-
सब्जी मंडी की समस्याओं को लेकर जानकारी नहीं है। यदि कोई समस्या है तो उसकी लिखित में शिकायत दें। शिकायत को आला अधिकारियों के पास पहुंचाकर जल्द ही इसका समाधान करवा दिया जाएगा।
- बसाऊ राम, सचिव, मार्केट कमेटी, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed