फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A person ate poisonous substance in the toilet of Cheeka police station

चीका थाना में घरेलू कलह में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
A person ate poisonous substance in the toilet of Cheeka police station
कैथल। घरेलू कलह से तंग आकर एक व्यक्ति ने चीका थाने के शौचालय में जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों की मदद से उसे अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामले में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

चीका थाने में दी शिकायत में पुलिस कर्मचारी लखविंदर सिंह ने बताया कि 22 अप्रैल को उसकी ड्यूटी थाना चीका में लगाई गई थी। करीब सात बजे डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि पिहोवा रोड नजदीक गगन धर्मकांटा चीका में शराब पीकर एक व्यक्ति पत्नी से मारपीट कर रहा है। सूचना पर जब वह पहुंचे तो पीड़ित पत्नी की ओर से शिकायत दी गई, जिसके बाद आरोपी को चीका थाने लाया गया, जहां शौचालय में उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे इलाज के लिए गुहला में दाखिल करवाया गया, लेकिन स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने सरकारी अस्पताल कैथल रेफर कर दिया, जहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed