फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A part of the ghat on the banks of Kapil Muni Sarovar collapsed

Kaithal News: कपिल मुनि सरोवर तट पर घाट का एक हिस्सा ढहा

Tue, 23 Apr 2024 04:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 23 Apr 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
A part of the ghat on the banks of Kapil Muni Sarovar collapsed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कपिल मुनि सरोवर तट पर एक घाट का बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया। ऐतिहासिक रुढ़पुरी के इस घाट के विभिन्न स्थानों से भरभरा गिरने की सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद की टीम मौके पर पहुंची।

विहिप जिला उपाध्यक्ष बीरभान निर्मल, प्रखंड मंत्री नंबरदार संजय सिंगला और महीपाल पंवार ने कहा कि धरोहर की विश्व पटल पर पहचान है। छोटी ईंटों से निर्मित जो हिस्सा ढहा है उससे विरासत का स्वरूप खतरे में पड़ सकता है। इसलिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड को अविलंब स्थिति का मुआयना करते हुए धरोहर संरक्षण का कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि न केवल धरोहर का बड़ा हिस्सा ढहा है बल्कि अलग-अलग स्थानों से इसकी स्थिति नाजुक है।
विज्ञापन


इस पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड सदस्य जसवंत पठानियां ने कहा कि धरोहर संरक्षण को लेकर सरकार गंभीर है। इस विरासत के पुनरोद्धार के लिए सरस्वती नदी को प्राचीन कपिल मुनि सरोवर में विकसित करने की योजना है बल्कि ऐसे विभिन्न कार्य पूर्ण करवाए जाएंगे जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिले। घाट का हिस्सा ढहने का मामला उनके संज्ञान में आया है अधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed