फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A new case has been registered against three for taking the exam instead of the other.

दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने में तीन के खिलाफ नया केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
A new case has been registered against three for taking the exam instead of the other.
पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र और आंसर-की लीक मामले में अब पुलिस ने खुलासा किया है कि अखिल भारतीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक युवक ने दूसरे की जगह परीक्षा दी थी। जिसमें बिचौलिए सहित तीन युवकों के खिलाफ नया केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार परीक्षा के लिए अखिल भारतीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढांड रोड कैथल में केंद्र बनाया गया था, जिसमें सुबह की शिफ्ट में सोनू निवासी ईक्कस जिला जींद का पेपर था। जिसके स्थान पर एक युवक योगेश निवासी गोहाना, हाल निवास गली नंबर-8 सुभाष नगर नरवाना ने परीक्षा दिया था। योगेश को सोनू की जगह पेपर देने के लिए सभी प्रबंध नवीन वासी झज्जर द्वारा करवाए गए थे। नवीन ने ही सोनू से पैसे लेकर योगेश को पेपर देने के लिए सहमत किया था। इसके लिए सोनू के एडमिट कार्ड और आधार कार्ड पर एडिटिंग कर योगेश के फोटो लगाए गए थे। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 419, 420, 468, 467, 471 के तहत नया केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर पेपर लीक में कश्मीर से प्रिटिंग प्रेस मैनेजर सहित तीन आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस की पूछताछ अभी जारी है, जबकि मोहम्मद अफजल डार और मोहम्मद मुजफ्फर की तलाश में पुलिस की टीमें छापामार कार्रवाई कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed