फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A modern hall will be built at the crematorium at a cost of Rs 22 lakh.

Kaithal News: श्मशान घाट में 22 लाख से बनेगा आधुनिक हॉल

Thu, 19 Mar 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 19 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
A modern hall will be built at the crematorium at a cost of Rs 22 lakh.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के चीका बाईपास स्थित चौधरी मार्बल के पास बने श्मशान घाट में जल्द ही सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। नगर परिषद की ओर से यहां करीब 22 लाख रुपये की लागत से आधुनिक हॉल का निर्माण कराया जाएगा, जिससे अंतिम संस्कार के दौरान आने वाले लोगों को राहत मिल सकेगी।

वर्तमान में श्मशान घाट में पर्याप्त छाया और बैठने की व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण गर्मी, सर्दी और बरसात के मौसम में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों और साथ आए लोगों को खुले में खड़ा रहना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए नगर परिषद ने पक्का हॉल बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


निर्माणाधीन हॉल में बैठने की पर्याप्त व्यवस्था के साथ पंखे, लाइट और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा परिसर में साफ-सफाई और अन्य आवश्यक कार्य भी इसी योजना के तहत किए जाएंगे, ताकि लोगों को बेहतर वातावरण मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद के जेई दीपक ने बताया कि परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है और टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लंबे समय से श्मशान घाट में इस तरह की सुविधा की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, क्योंकि कई बार लोगों को कठिन परिस्थितियों में अंतिम संस्कार करना पड़ता था।


सामाजिक संगठनों और क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों का मानना है कि यह जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है, जिससे समाज के सभी वर्गों को लाभ मिलेगा। उन्होंने नगर परिषद से निर्माण कार्य को समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा करने की अपील की है। नगर परिषद द्वारा शहर में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है और श्मशान घाटों में सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। परियोजना पूरी होने के बाद चीका बाईपास स्थित श्मशान घाट अधिक सुविधाजनक स्थल के रूप में विकसित होगा, जहां आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed