फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A man was duped of Rs 6.63 lakh by a man posing as a friend on Facebook.

Kaithal News: फेसबुक पर दोस्त बनकर युवक से 6.63 लाख ठगे

Sat, 24 Jan 2026 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 24 Jan 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
A man was duped of Rs 6.63 lakh by a man posing as a friend on Facebook.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गांव दयोहरा में एक युवक से फेसबुक पर दोस्त बनकर नकली बैंक की रसीद भेजकर 6.63 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर थाना में पुलिस को शिकायत दी है। साइबर थाना में शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
दयौरा गांव निवासी डेयरी संचालक गुरनीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 जनवरी को उसकी फेसबुक आईडी पर सोनी गुर्जर अमेरिका नाम की आईडी से मैसेंजर पर एक संदेश आया। उस आईडी की प्रोफाइल पर उसके दोस्त सोनी की फोटो लगी हुई थी। दोस्त जैसी फोटो होने के कारण आरोपी से उसने बातचीत शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरोपी ने मैसेंजर के माध्यम से कहा कि वह अमेरिका में है। उसे 10 लाख रुपये भेजने है। इसके बाद उसने अपना खाता नंबर उस आईडी पर भेज दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके पास नकली रुपयों की व्हाट्सएप पर रसीद भेज दी। उसे कहा कि वह भारत आकर वापिस ले लेगा। पीड़ित ने बताया कि ठग ने उसे अमेरिका में फंसे होने का बहाना बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने उसे कहा कि वहां गोरों के साथ झगड़ा हो गया है। इसके बाद मदद के नाम पर अलग-अलग खातों में रुपये डलवाए लिए। उसने अपने खाते के अलावा अपने दो दोस्तों के बैंक खातों से भी कई रुपये भेजे। इसके अतिरिक्त एक अन्य बैंक खाते में 4.15 लाख रुपये नकद भी जमा करवा दिए। काफी समय बाद उसे ठगी का अहसास हुआ।

उसके साथ 6.63 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई है। आरोपियों ने उसे फेसबुक पर नकली आईडी, नकली बैंक रसीद और व्हाट्सएप कॉल के जरिए यह ठगी की है। उसने पुलिस से मांग कि आरोपी को जल्द पकड़ा जाए व उसके रुपये वापिस दिलवाए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed