{"_id":"68137e03c5a8489ab7084af0","slug":"a-man-was-attacked-with-a-knife-in-kaithal-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन दिहाड़े युवक पर बाजार में चाकू से हमला: घायल अस्पताल में भर्ती, आरोपियों की CCTV फुटेज आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन दिहाड़े युवक पर बाजार में चाकू से हमला: घायल अस्पताल में भर्ती, आरोपियों की CCTV फुटेज आई सामने
Thu, 01 May 2025 07:33 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 01 May 2025 07:33 PM IST
सार
कैथल में एक युवक पर दिनदिहाड़े बाजार में कुछ आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
कैथल में युवक पर चाकू से हमला करने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कैथल के रेलवे गेट स्थित बाजार में दिन-दिहाड़े एक युवक पर गुरुवार को चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। भीड़-भाड़ वाले इलाके में आरोपियों ने शख्स पर हमला किया है। चार युवकों द्वारा बाजार में एक व्यक्ति पर हमला करने की जानकारी है जो एक कार में आए थे।
इस हमले में घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है जिसे इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है। पुलिस ने हमलावरों की कार को अपने कब्जे में ले लिया है। डीएसपी बीरभान ने बताया कि अभी हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, वारदात को अंजाम देकर आरोपियों के भागने की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन