फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A fraud of Rs 41.70 lakh was committed by claiming that the shop on Panchayat land was private.

Kaithal News: पंचायती जमीन की दुकान को निजी बताकर 41.70 लाख रुपये की ठगी

Sat, 25 Apr 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 25 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
A fraud of Rs 41.70 lakh was committed by claiming that the shop on Panchayat land was private.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। पंचायत की जमीन पर बनी दुकान को निजी संपत्ति बताकर एक व्यक्ति से 41 लाख 70 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सीवन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव रामनगर निवासी जरनैल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जुलाई 2025 में उसकी मुलाकात कांगथली अड्डा पर वकील राम और मीता राम से हुई। इसके बाद आरोपियों ने उसकी मुलाकात अन्य लोगों से करवाई और एक डबल स्टोरी दुकान दिखाकर उसे बेचने का प्रस्ताव दिया। दुकान को पूरी तरह वैध और तैयार बताकर उसे खरीदने के लिए राजी कर लिया गया।
विज्ञापन


आरोपियों ने उसे चीका ले जाकर एक व्यक्ति से मिलवाया, जिसने खुद को दुकान का मालिक बताया और कागजात भी दिखाए। पहले 46 लाख रुपये की मांग की गई, जो बाद में 41 लाख 70 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। पीड़ित ने अलग-अलग तारीखों में नकद और बैंक ट्रांसफर के जरिए पूरी रकम दे दी। आरोपियों ने भरोसा दिलाने के लिए दुकान की रजिस्ट्री उसकी पत्नी के नाम करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में जब पीड़ित इंतकाल और कब्जा लेने संबंधित अधिकारियों के पास पहुंचा तो खुलासा हुआ कि दुकान ग्राम पंचायत कांगथली की जमीन पर बनी है और रजिस्ट्री भी फर्जी है। गांव के सरपंच ने दुकान पर ताला लगाकर इसे पंचायत संपत्ति बताया।

पीड़ित का आरोप है कि सभी आरोपियों ने मिलकर साजिश रचते हुए उसे धोखा दिया। पैसे वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पहले थाना स्तर पर कार्रवाई न होने पर उसने 31 अक्तूबर 2025 को एसपी कैथल को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई।


भिंद्र सिंह (कराली, पंजाब), संदीप (प्रोफेसर कॉलोनी, चीका), वकील राम (रामनगर भूना), मीता (चीका) और रामचंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -रमेश, सीवन थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed