{"_id":"695583290eea14430e0f85fc","slug":"a-few-months-after-marriage-a-married-woman-was-beaten-up-for-demanding-dowry-kaithal-news-c-18-1-knl1004-814140-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शादी के कुछ माह बाद दहेज की मांग विवाहिता को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शादी के कुछ माह बाद दहेज की मांग विवाहिता को पीटा
Thu, 01 Jan 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
कैथल। तितरम थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब 25 वर्षीय विवाहिता ने आरोप लगाया है कि उसके पति, सास और देवर ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया और मारपीट की। विवाहिता का कहना है कि तीनों आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी फरवरी 2025 में संजय नामक युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ महीनों तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में ससुराल पक्ष के लोग उससे मोटरसाइकिल और नकद रुपए दहेज में मांगने लगे।
शिकायत में विवाहिता ने कहा कि बार-बार मारपीट की जाती थी और पति उसे घर से बाहर निकाल देता था। विरोध करने पर उसे पीटकर जान से मारने की धमकियां दी गईं।
तितरम थाना की जांच अधिकारी रेणु ने बताया कि शिकायत के आधार पर पति सहित तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। संवाद