फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A farmer was cheated of Rs 5 lakh by posing as an uncle

Kaithal News: फूफाजी बनकर किसान से ठगे पांच लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
A farmer was cheated of Rs 5 lakh by posing as an uncle
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने रिश्तेदार बनकर पांच लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में थाना साइबर क्राइम प्रभारी पीएसआई शुभ्रांशु की टीम ने दिल्ली शास्त्री पार्क, सलीमपुर निवासी उमेश प्रसाद व रियाजुद्दीन उर्फ राजू को काबू किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, गांव पोबाला निवासी परविंद्र सिंह ने शिकायत दी थी कि वह खेती करता है। तीन नवंबर 2024 को उसके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा— “फुफड़ (फूफाजी), मैं राणा बोल रहा हूं। मेरे दोस्त की माताजी बीमार हैं, उन्हें पैसों की जरूरत है। आप इनकी मदद कर दो।” बातचीत के दौरान पीड़ित को झांसा मिल गया और उसने रुपये भेजने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक, पांच नवंबर 2024 को पीड़ित ने ढाई लाख रुपये बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खाते में डलवा दिए। इसके बाद दोबारा फोन आया और कहा गया कि तीन लाख रुपये और डाल दो, हम सारे पैसे वापस कर देंगे। उसी दिन पीड़ित ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया खाते से दो लाख रुपये एक अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने लगातार फोन कर और रुपये की मांग की। पीड़ित ने इंकार किया, लेकिन 18 नवंबर 2024 को बार-बार दबाव बनाने पर उसने एचडीएफसी बैंक खाते से 50 हजार रुपये केनरा बैंक के खाते में डाल दिए।


बाद में जब उसने अपने साले के लड़के राणा से बात की तो उसने साफ किया कि उसने कभी रुपये नहीं मांगे। तब जाकर पीड़ित को अहसास हुआ कि वह साइबर ठगों के जाल में फंस गया है। इसके बाद उसने थाना साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रियाजुद्दीन ने ठगी में अपना बैंक खाता उपलब्ध कराया था, जबकि उमेश प्रसाद ने यह खाता साइबर गिरोह को मुहैया करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed