{"_id":"699617aad486645393039080","slug":"a-family-went-to-a-religious-gathering-and-two-and-a-quarter-lakh-rupees-and-jewellery-were-stolen-from-their-empty-house-kaithal-news-c-18-1-knl1004-849040-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सत्संग में गया परिवार, सूने मकान से \r\nसवा दो लाख रुपये और गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सत्संग में गया परिवार, सूने मकान से सवा दो लाख रुपये और गहने चोरी
Thu, 19 Feb 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अर्जुन नगर स्थित गली नंबर चार में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। वारदात उस समय हुई जब परिवार के सदस्य संत रामपाल के सत्संग में शामिल होने गए थे। घर लौटने पर मुख्य दरवाजे के ताले टूटे मिले और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मकान मालिक महावीर सिंह ने बताया कि वह संत रामपाल के अनुयायी हैं। 15 फरवरी की सुबह वह अपने परिवार के साथ सत्संग में भाग लेने के लिए कुरुक्षेत्र गए थे। घर पर कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। मंगलवार देर रात जब पूरा परिवार वापस लौटा तो मुख्य दरवाजे के ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो कमरों की अलमारियां खुली पड़ी थीं और सामान अस्त-व्यस्त हालत में बिखरा था। महावीर सिंह के अनुसार, चोर घर से करीब सवा दो लाख रुपये की नकदी ले गए। दो तोले सोना और कई तोले चांदी के आभूषण भी चोरी हो गए। परिवार की कविता ने बताया कि तीन जोड़ी चांदी की पाजेब भी चोरी हुई हैं। जांच अधिकारी राजीव कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के निवासियों से पूछताछ की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है।