फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A day before the exam, Rajkumar and his companions kept distributing the answer key all night

7 व 8 अगस्त को होने वाले चारों प्रश्र पत्रों की एक-एक कोड की आंसर-की हुई थी लीक

Wed, 25 Aug 2021 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 Aug 2021 12:20 AM IST
सार

पुलिस अब तक इस मामले में 28 आरोपियों को गिरफ्तार करके 30 मोबाइल फोन, 4 गाड़ी, 18 लाख 87 हजार रुपये नकदी, दो खाली चेक, लैपटॉप, कंप्यूटर, सीपीयू व रंगीन प्रिंटर तथा अन्य कागजात बरामद कर चुकी है।

विज्ञापन
A day before the exam, Rajkumar and his companions kept distributing the answer key all night
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 7 और 8 अगस्त को चार सत्रों में परीक्षा ली जानी थी। इसके लिए 4 प्रश्न पत्र तैयार किए गए थे। इन चारों प्रश्न पत्रों के आगे 4-4 ए, बी, सी और डी कोड भी बनाए गए थे। कोड अनुसार बनाए गए प्रश्न पत्रों में केवल प्रश्न पत्रों की संख्या आगे पीछे थी। प्रश्न सभी कोड के प्रश्न पत्रों में एक ही जैसे थे। इसी कारण सबसे पहले प्रश्नपत्र लीक करने वाले आरोपी प्रेस के कर्मचारी जितेंद्र ने 7 अगस्त के सुबह एवं शाम को होने वाली परीक्षा के एक-एक प्रश्न पत्र और 8 अगस्त को होने वाली परीक्षा का एक-एक प्रश्न पत्र निकाल कर लीक किया था।

विज्ञापन


आंसर-की इस बार इस तरह से लीक की गई थी कि आंसर-की को गिरोह के सदस्य परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं पहुंचाएंगे। वे परीक्षा से पहले आंसर-की उपलब्ध करवा देंगे। जिसको याद करके या फिर किसी तरह से उत्तर नोट करके अंदर ले जाने की जिम्मेवारी उम्मीदवारों की थी। गिरोह सदस्य केवल आंसर-की उपलब्ध करवाने के लिए 15 से 18 लाख रुपये में धड़ाधड़ सौदे करते रहे। जो महज 6 लाख रुपये में प्रेस के कर्मचारी ने बेची थी। इसके बाद इसकी कीमत आगे बढ़ते बढ़ते कई करोड़ पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस अब तक इस मामले में 28 आरोपियों को गिरफ्तार करके 30 मोबाइल फोन, 4 गाड़ी, 18 लाख 87 हजार रुपये नकदी, दो खाली चेक, लैपटॉप, कंप्यूटर, सीपीयू व रंगीन प्रिंटर तथा अन्य कागजात बरामद कर चुकी है। पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच में 88 लोगों की प्रत्यक्ष संलिप्तता सामने आ चुकी है। जिसमें से 60 लोगों की गिरफ्तारी शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में सबसे पहले 7 अगस्त को जींद के गांव खापड़ निवासी संदीप और गौतम व प्यौदा निवासी नवीन को आंसर-की सहित काबू किया था। इसके बाद बालाजी अकादमी संचालक रमेश, रमेश व किच्छाना निवासी राजेश को काबू किया। उनके पास से जानकारी के बाद नरेंद्र, उसके बाद राजकुमार और बाद में जम्मू एवं कश्मीर से प्रेस से जुड़े लोगों व मध्यस्थता करवाने वाले एजाज को काबू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed