{"_id":"66dcdb82bf75e29879018eb7","slug":"a-candidate-filed-nomination-papers-from-kalayat-assembly-kaithal-news-c-18-1-knl1004-470029-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कलायत विधानसभा से एक उम्मीदवार ने भरा नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कलायत विधानसभा से एक उम्मीदवार ने भरा नामांकन पत्र
Sun, 08 Sep 2024 04:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 08 Sep 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। विधानसभा चुनाव को लेकर पांच सितंबर से नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। शनिवार को कलायत विधानसभा से राजेंद्र ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन भरा। अब तक पूरे जिले में तीन दिन में दो ही नामांकन हुए है।
इससे पहले शुक्रवार को पूंडरी से एक उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इनका नामांकन रिटर्निंग अधिकारी सत्यवान सिंह मान ने लिया। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती ने दी है बताया कि इसके अलावा अन्य तीन विधानसभा कैथल, पूंडरी व गुहला में कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ।
उम्मीदवार 12 सितंबर तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर बाद तीन बजे तक नामांकन पत्र जमा करवा सकते हैं। हालांकि रविवार यानि आठ सितंबर को अवकाश रहेगा, इस दिन नामांकन नहीं लिए जाएंगे।
विज्ञापन
नामांकन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) के कार्यालय में अपने साथ अधिकतम 4 लोगों को लाने की अनुमति होगी। साथ ही आरओ/एआरओ कार्यालय की 100 मीटर की परिधि में अधिकतम 3 वाहन लाए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। वहीं, 16 सितंबर तक नामांकन वापिस लिए जा सकते हैं और इसी दिन चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। संवाद