{"_id":"6693208c228f7962bf0dc8a6","slug":"a-bus-stand-with-modern-facilities-will-soon-be-provided-in-cheeka-kaithal-news-c-245-1-sknl1008-118500-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चीका में आधुनिक सुविधाओं से युक्त बस स्टैंड की सुविधा जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चीका में आधुनिक सुविधाओं से युक्त बस स्टैंड की सुविधा जल्द
विज्ञापन
कैथल। चीका में अत्याधुनिक तकनीक से बनने वाले नए बस स्टैंड का निर्माण कार्य जोरों पर है। लोक निर्माण विभाग की ओर से इसके निर्माण पर नौ करोड़ 15 लाख रुपये की राशि खर्च की जानी है। यह प्रदेश का पहला ऐसा बस स्टैंड होगा, जो पूरी तरह से वातानुकूलित रहेगा। इसमें अन्य स्थानों की अपेक्षा अतिरिक्त सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी। विभाग इसे जल्द से जल्द पूरा करने के प्रयास में है।
गौरतलब है कि इस समय चीका में गुहला रोड पर स्थित पुराना बस अड्डा बदहाल है। कैथल, कुरुक्षेत्र, पटियाला, खरकां, दिल्ली, समाना व पंजाब आने-जाने वाली बसें तक अंदर नहीं आती हैं। चीका बस अड्डे का वर्ष 1984 में शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल व पूर्व परिवहन मंत्री कर्नल राव राम सिंह ने किया था। निर्माण के बाद से ही यह लगातार उपेक्षा का शिकार बना रहा है। चीका हरियाणा को पंजाब से जोड़ने वाला प्रमुख शहर है। हरियाणा व पंजाब के विभिन्न जिलों में आवाजाही करने वाली बसें शहीद उधम सिंह चौक से जाने वाले रास्तों पर करीब आधा-आधा किलोमीटर पीछे रुकती हैं। ये बसें सड़कों के किनारे हीं खड़ी रहती हैं। ऐसे में यात्रियों को चौक से बसों तक पहुंचने के लिए करीब एक किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। नई इमारत बनने से सभी बसें एक स्थान पर लोगों को उपलब्ध हो जाएंगी। शहरवासी जल्द से जल्द बस स्टैंड का काम पूरा करने की मांग कर रहे हैं। चीका के नए बस अड्डे में स्टाफ और अधिकारियों को वातानुकूलित कक्ष, काउंटर और कार्यालय मिलेंगे ही, साथ में यात्रियों के लिए भी प्रतीक्षा कक्ष वातानुकूलित होंगे। महिलाओं के लिए बस स्टैंड परिसर में अलग से वातानुकूलित बेबी फीडिंग रूम बनाया जाएगा। दो मंजिला इस बस स्टैंड के भवन में कार्यालय, टिकट काउंटर, शौचालय, स्टाफ के लिए आराम कक्ष, लिफ्ट और एटीएम जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विभाग ने नए बस स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू कर रखा है। जल्द से जल्द इसे पूरा करने का प्रयास है। जैसे ही बस स्टैंड की इमारत तैयार हो जाएगी, उसके साथ ही बसें खड़ी होने की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। - जगबीर सिंह अधीक्षक अभियंता, लोक निर्माण विभाग।